सहपीडिया-यूनेस्को शिक्षावृत्ति (फेलोशिप) 2019

आवेदनों के लिए आमंत्रण

अंतिम तिथि: 10 जुलाई, 2019

क्या आप एक उत्साही व्यक्ति, छात्र या शोधार्थी हैं? तो यह अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और भारतीय ज्ञान प्रणाली को समझने की राह पर आगे बढ़ने का एक मौक़ा है। आवेदन करें।

 

शिक्षावृत्ति के बारे में

सहपीडिया को अपने शिक्षावृत्ति कार्यक्रम के तीसरे संस्करण की घोषणा करने में बहुत ख़ुशी हो रही है, जो कि उत्साही लोगों, छात्रों और विद्वानों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को का सम्मेलन 2003 (जिसे आगे यूनेस्को 2003 सम्मेलन लिखा जाएगा), ‘सांस्कृतिक विविधता की प्रेरणा और शाश्वत विकास की गारंटी के रूप में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के महत्व’ को रेखांकित करता है। सहपीडिया-यूनेस्को शिक्षावृत्ति; स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर अमूर्त विरासत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों का एक हिस्सा है, साथ ही समुदायों, जनसमूहों और व्यक्तियों की इन तक पहुँच बढ़ाने का एक प्रयास है। सहपीडिया-यूनेस्को शिक्षावृत्ति 2019 को  संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग प्राप्त है।

इस पहल के माध्यम से, शिक्षावृत्ति पाने वालों को सांस्कृतिक ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शोध और दस्तावेज़ीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिसके साथ ही वे अपने शोध में योगदान करने वाले दायरे से जुड़ सकेंगे और उसका विस्तार भी कर सकेंगे। उनका शोध और दस्तावेज़ीकरण को सहपीडिया के वेब पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा, जो ऑनलाइन संसाधन के विकास में योगदान देगा।

 

भाषाएँ

इस वर्ष यह शिक्षावृत्ति निम्नलिखित भाषाओं में उपलब्ध है – अंग्रेज़ी, हिंदी, बाँग्ला, तमिल और मलयालम।

 

पात्रता

यह शिक्षावृत्ति, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में स्नातकोत्तर और उससे अधिक योग्यता रखने वाले या उसके समकक्ष  अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। अपने आवेदित विषय में पहले से ही अकादमिक समझ या पेशेवर अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। शिक्षावृत्ति केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिनके पास भारतीय बैंक खाता है। जिन्हें सहपीडिया-युनेस्को फेलोशिप पहले मिल चुकी है उनके आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

 

अवधि

शिक्षावृत्ति से संबंधित शोध को 1 सितम्बर 2019 और 15 मार्च 2020 के बीच अठ्ठाईस (28) हफ़्तों की समय-सीमा में पूरा करना होगा। निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिक्षावृत्ति को पूरा करने में विफल होने पर उस शिक्षावृत्ति को रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अनुबंध 3 में रेखांकित समय-सीमा व अनुबंध 5 में उल्लिखित नियम व शर्तों को ध्यानपूर्वक देख लेने की सलाह दी जाती है।

 

श्रेणियाँ

शिक्षावृत्ति को शोध, दस्तावेज़ीकरण या दोनों श्रेणियों के संयोजन में बाँटा गया है। श्रेणी के चयन के आधार पर, उम्मीदवार नीचे दी गई सूची में से अपने डिलिवरेबल्स (प्रदेय प्रकारों) का चयन कर सकते हैं। हरेक प्रदेय के साथ सन्दर्भ/संसाधन सूची होनी चाहिए। उम्मीदवार अनुबंध V में सहपीडिया के लिए सामग्री रचना से सम्बंधित नियम व शर्तों को भी देख सकते हैं।

 

डिलिवरेबल्स

प्रत्येक शिक्षावृत्ति में तीन वैकल्पिक डिलिवरेबल हैं। उम्मीदवार आवेदन के समय, तीन प्रकार के डिलिवरेबल्स की पहचान कर सकता है। तीन डिलिवरेबल्स के विकल्प निम्नलिखित हैं। अधिक जानकारी के लिए अनुबंध 1 व 4 देखें।

डिलिवरेबल I हेतु विकल्प: कोई भी एक चुनें
सचित्र विवरण/परिचयात्मक लेख (5-10 छवियों के साथ 3000 शब्द), या
लघु डाक्यूमेंट्री फिल्म (लगभग 500 शब्दों के सारांश व अंग्रेजी उपशीर्षकों के साथ 15-20 मिनट की)

डिलिवरेबल II व III हेतु विकल्प: (कीन्हीं दो का चयन करें)
संबंधित लेख (3-5 छवियों के साथ 1500 शब्दों का)
छवियों की गैलरी (कैप्शन के साथ 30-50 छवियाँ), या फोटो निबंध (सदृश्य वर्णन को पूर्ण करने के लिए 1000-1500 शब्दों के साथ 20 छवियाँ)
एक विशेषज्ञ/विद्वान/पेशेवर के साथ लिखित साक्षात्कार (न्यूनतम 10 प्रश्न और उत्तरों के साथ, 1500 शब्द)

इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय भाषाओं में काम कर रहे चयनित उम्मीदवारों को अंग्रेज़ी में अनूदित सामग्री प्रदान करनी होगी।

 

निधीकरण (फंडिंग)

चयनित उम्मीदवारों को ₹44,445 की धनराशि दी जायेगी। आयकर एक्ट, 1961 के अनुसार टी.डी.एस. काटने के बाद कुल देय राशि 40,000 होगी जो विशिष्ट डिलिवरेबल्स के पूरा होने पर तीन किश्तों में दी जाएगी।

क्षेत्रीय भाषाओं में काम करने वाले उम्मीदवारों को अनुवाद के लिए ₹10,000 की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

 

आवेदन के लिए दिशानिर्देश

आवेदन के साथ निम्नलिखित सामग्रियाँ जमा करनी होंगी:

1. शैक्षिक अभिलेख एवं काम के अनुभव का संक्षिप्त विवरण (बायोडाटा)

2. लगभग 250 शब्दों के सार सहित, लगभग 1000 शब्दों का शोध प्रस्ताव

प्रस्ताव में शोधकार्य के संभावित विस्तार के साथ डिलिवरेबल्स के चुनाव, शोधपद्धति, अपेक्षित समय सीमा, और उस विषय पर मौजूदा शोध/ लिखित सामग्री के बारे में अपनी जानकारी का विवरण दिया जाना चाहिए। शोध प्रस्ताव सहपीडिया द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए प्रासंगिक होना चाहिए- https://www.sahapedia.org/

3. अपने लेखन का एक नमूना (पहले लिखा हुआ निबंध) जो कम से कम 1500 शब्दों का हो (शोध के लिए), या

चुने गए डिलिवरेबल्स के हिसाब से- फिल्म-निर्माण/वीडियोग्राफी (दस्तावेज़ीकरण के लिए) या दोनों में, उम्मीदवारों के कौशल को दर्शाती, 5-10 मिनट लंबी वीडियो क्लिप का URL लिंक

4. संदर्भ ग्रंथ सूची/विषय पर मौजूदा साहित्य या कार्य की सूची जिसमें 15 से अधिक आइटम/शीर्षक न हों।

और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित अनुबंधों को देख लेने की सलाह दी जाती है-
अनुबंध I- शिक्षावृत्ति का संक्षिप्त विवरण
अनुबंध II- चयन के मानदंड
अनुबंध III- समय सीमा
अनुबंध IV- सामग्री रचना के लिए दिशानिर्देश
अनुबंध V- नियम और शर्तें