सहपीडिया-यूनेस्को शिक्षावृत्ति (फेलोशिप)

आवेदनों के लिए आमंत्रण

अंतिम तिथि: 2 अगस्त, 2020

क्या आप एक उत्साही व्यक्ति,छात्र या शोधार्थी हैं? तो यह अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और भारतीय ज्ञान प्रणाली को समझने की राह पर आगे बढ़ने का एक मौक़ा है।

शिक्षावृत्ति के बारे में

सहपीडिया को अपने शिक्षावृत्ति कार्यक्रम के चौथे संस्करण की घोषणा करने में ख़ुशी महसूस हो रही है, जिसका मक़सद उत्साही लोगों, छात्रों और शोधार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और भारत की ज्ञान प्रणाली को समझने का अवसर प्रदान करना है।

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को का सम्मेलन 2003 (जिसे अब यूनेस्को 2003 सम्मेलन लिखा जाएगा), "सांस्कृतिक विविधता की प्रेरणा और शाश्वत विकास की गारंटी के रूप में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के महत्व" को रेखांकित करता है। सहपीडिया-यूनेस्को शिक्षावृत्तियाँ; स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर अमूर्त विरासत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों का एक हिस्सा है, साथ ही समुदायों, जनसमूहों और व्यक्तियों की इन तक पहुंच बढ़ाने का एक प्रयास है (अनुबंध 1)। सहपीडिया-यूनेस्को शिक्षावृत्तियाँ 2020, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थित हैं।

इस पहल के माध्यम से, शिक्षावृत्ति पाने वालों को सांस्कृतिक ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शोध और दस्तावेज़ीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिसके साथ ही वे अपने सृजन में योग दे सकने वाले दायरे से जुड़ सकेंगे और उसका विस्तार भी कर सकेंगे। शिक्षावृत्ति पाने वालों के शोध और दस्तावेज़ीकरण को सहपीडिया वेब पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा, जो ऑनलाइन संसाधन के विकास में योगदान देगा।

भाषाएँ

इस वर्ष यह शिक्षावृत्ति निम्नलिखित भाषाओं में उपलब्ध है – अंग्रेज़ी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला, मराठी, तमिल और मलयालम।

पात्रता

यह शिक्षावृत्तियाँ, स्नातकोत्तर और उससे अधिक योग्यता रखने वाले या उसके समकक्ष अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्यतः मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विषयों में उपलब्ध हैं। अपने आवेदित विषय में पहले से ही अकादमिक समझ या पेशेवर अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। शिक्षावृत्तियाँ केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं जिनके पास भारतीय बैंक खाता है। अधिक जानकारी के लिए, अनुबंध 5 में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को देखें।

अवधि

शिक्षावृत्तियों को 30 अक्टूबर 2020 और 30 मार्च 2021 के बीच अठ्ठाईस (28) सप्ताहों की समय-सीमा में पूरा करना होगा। निर्धारित समय-सीमा के भीतर किसी भी शिक्षावृत्ति को पूरा करने में विफल होने पर उस शिक्षावृत्ति को रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अनुबंध 3 में रेखांकित समय-सीमा को देख लेने की सलाह दी जाती है।

श्रेणियाँ

शिक्षावृत्तियों को - शोध, दस्तावेज़ीकरण या दोनों श्रेणियों के संयोजन में बांटा गया है। श्रेणी के चयन के आधार पर, उम्मीदवार नीचे दी गई सूची में से अपने डिलिवरेबल्स (प्रदेय वस्तुओं) का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवार अनुबंध 4 में सहपीडिया के लिए सामग्री रचना से सम्बंधित दिशानिर्देशों को भी देख सकते हैं।

डिलिवरेबल्स

प्रत्येक शिक्षावृत्ति में तीन डिलिवरेबल हैं। उम्मीदवारों से आवेदन के समय, डिलिवरेबल्स के प्रकार की पहचान कर लेना अपेक्षित है। इसके अलावा, प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को चौथा डिलिवरेबल जमा करना होगा जो कि उनके काम का परिचय (Module Introduction) होगा। बाकी तीन डिलिवरेबल्स के विकल्प निम्नलिखित हैं।

डिलिवरेबल I:

  1. सचित्र विवरण/परिचय लेख (5-10 छवियों के साथ 3000-4000 शब्द), या
  2. लघु डाक्यूमेंट्री फिल्म (500-800 शब्दों के सारांश के साथ, अंग्रेजी उपशीर्षकों के साथ 15-20 मिनट की)

डिलिवरेबल II:

  1. संबंधित लेख (3-5 छवियों के साथ 1500-2000 शब्दों का),
  2. या छवियों की गैलरी (कैप्शन के साथ 30-50 छवियाँ), या फोटो निबंध (फोटो का विवरण देते हुए 1000-1500 शब्दों के साथ 20 छवियाँ)
  3. एक विशेषज्ञ/विद्वान/पेशेवर के साथ साक्षात्कार (न्यूनतम 10 प्रश्न और उत्तरों के साथ, 1500 शब्द)

इसके अलावा, क्षेत्रीय भाषाओं में काम कर रहे चयनित उम्मीदवारों को, अंग्रेजी में अनूदित सामग्री प्रदान करनी होगी। जिसका सैम्पल पहले सहपीडिया टीम द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।

निधीकरण (फंडिंग)

चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 का पुरस्कार दिया जाएगा, जो चुने हुए डिलिवरेबल्स के पूरा होने के आधार पर तीन किश्तों में दिया जाएगा। क्षेत्रीय भाषाओं में काम करने वाले उम्मीदवारों को अनुवाद के लिए ₹10,000 की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी।

आवेदन के लिए दिशानिर्देश

आवेदन के साथ निम्नलिखित सामग्री जमा करनी है:

  1. शैक्षिक अभिलेख या कार्य अनुभव (बायोडाटा)
  2. 200-300 शब्दों के सार (abstract) सहित, 1000 शब्दों का प्रस्ताव जिसमें कि शोधकार्य के संभावित विस्तार के साथ डिलिवरेबल्स के विकल्प, शोधपद्धति और अपेक्षित समय सीमा का विवरण दिया जाना चाहिए।
  3. कम से कम 1500 शब्दों का एक लेखन नमूना (पहले लिखा हुआ निबंध), या फिर डिलिवरेबल्स के चयन के आधार पर, फ़िल्म-निर्माण/वीडियोग्राफी (दस्तावेज़ीकरण के लिए) या दोनों में, उम्मीदवारों के कौशलों को दर्शाती, 5-10 मिनट लंबी वीडियो क्लिप
  4. संदर्भग्रंथ सूची/ विषय पर मौजूदा साहित्य या कार्य की सूची जिसमें 15 से अधिक आइटम/शीर्षक न हों। उम्मीदवारों को नियम और शर्तों के लिए अनुबंध 2, शिक्षावृत्ति के लिए समयसीमा के लिए अनुबंध 3, और सहपीडिया पर सामग्री रचना के लिए दिशानिर्देशों के लिए अनुबंध 4 को देखने की सलाह दी जाती है।

सहपीडिया-यूनेस्को शिक्षावृत्ति 2020 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें।

अनुबंध I- शिक्षावृत्ति का संक्षिप्त विवरण
अनुबंध II- चयन के मानदंड
अनुबंध III- समय सीमा
अनुबंध IV- सामग्री रचना के लिए दिशानिर्देश
अनुबंध V- नियम और शर्तें